September 8, 2024

News & jobs

देश विदेश के हिंदी समाचारों सहित नोकरी Jobs देखें।

gram panchayat mandrella

gram panchayat mandrella

पिलानी पंचायत समिति में मण्ड्रेला ग्राम पंचायत प्रथम,जीते पांच पुरस्कार

Mandrella Gram Panchayat first in Pilani Panchayat Samiti, won five prizes

पिलानी पंचायत समिति में मण्ड्रेला ग्राम पंचायत प्रथम,जीते पांच पुरस्कार

Mandrella Gram Panchayat first in Pilani Panchayat Samiti, won five prizes

 

ग्राम पंचायत को पांच पुरस्कार प्राप्त होने पर सरपंच कुलदीप सिंह शेखावत सहित वार्ड पांचों ने खुशी व्यक्त की।

पिलानी पंचायत समिति में मण्ड्रेला ग्राम पंचायत प्रथम,जीते पांच पुरस्कार

मण्ड्रेला पंचायती राज मंत्रालय मूल्यांकन वर्ष 2021/22 के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2023 के तहत पंचायत समिति पिलानी में ग्राम पंचायत मण्ड्रेला ने विभिन्न योजना में पांच पुरस्कार प्राप्त कर समिति में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

शुक्रवार को पिलानी पंचायत समिति सभागार में पिलानी प्रधान बिरमा संदीप रायला की अध्यक्षता में आयोजित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार कार्यक्रम के तहत प्रधान रायला व विकास अधिकारी सुशीला यादव ने मण्ड्रेला ग्राम विकास अधिकारी पवन गढ़वाल को सुशासन (गुड़ गवर्नेस) वाली पंचायत, मैत्री पंचायत, स्वस्थ पंचायत में ग्राम पंचायत ने प्रथम पुरस्कार व बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार में दूसरा एवं स्वस्छ व हरित पंचायत पुरस्कार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

गौरतलब है कि पुरस्कार पंचायती राज विभाग की ओर से राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस 24 अप्रैल पर राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाते है।

ग्राम पंचायत को पांच पुरस्कार प्राप्त होने पर सरपंच कुलदीप सिंह शेखावत सहित वार्ड पचों ने खुशी व्यक्त की।

ग्राम विकास अधिकारी पवन गढ़वाल ने बताया विभिन्न योजनाओं में पुरस्कार प्राप्त किया है।जबकि अभी राज्य स्तरीय टीम की ओर से सर्वेक्षण कर राज्य स्तर पर सर्वे किया जाना प्रस्तावित है।

 

 

 

 

 

 

————————————————Thank You For visit——————————————————-