September 8, 2024

News & jobs

देश विदेश के हिंदी समाचारों सहित नोकरी Jobs देखें।

In just 42 seconds, a mountain of six billion 31 crores was heard, made a world record

In just 42 seconds, a mountain of six billion 31 crores was heard, made a world record

महज 42 सैकंड में छह अरब 31 करोड़ का पहाड़ा सुना बनाया विश्व रेकॉर्ड

महज 42 सैकंड में छह अरब 31 करोड़ का पहाड़ा सुना बनाया विश्व रेकॉर्ड

In just 42 seconds, a mountain of six billion 31 crores was heard, made a world record

In just 42 seconds, a mountain of six billion 31 crores was heard, made a world record
In just 42 seconds, a mountain of six billion 31 crores was heard, made a world record

 

ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड की ब्रांड एंबेसडर

अपनी अद्भुत गणितीय क्षमता से महज 42 सैकंड में छह अरब 31 करोड़ का पहाड़ा सुना चिड़ावा शहर की पिलानी रोड निवासी और कोटा में अध्ययनरत नन्हीं गणितज्ञ वंशिका शर्मा ने फिर से गणित में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर नया विश्व रेकॉर्ड बनाया है।

वंशिका इससे पहले भी सात विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है यह उसका आठवां विश्व रिकॉर्ड है।

वंशिका के पिता मनोज शर्मा ने कहा कि चिड़ावा सहित राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल कर बेटी ने सीना चौड़ा कर दिया।

ये सब कुछ बेटी वंशिका ने अपने जुनून से हासिल किया है।

कोटा में 12वीं के साथ आईआईटी की तैयारी कर रही 17 वर्षीय वंशिका ने इस बार 30 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन टेस्ट में रेकार्ड कायम किया। उन्होंने महज 42 सैकंड में छह अरब 31 करोड़ 40 लाख 92 हजार 468 के पहाड़े को उल्टा और सीधा दोनों तरह से बोलकर ओएमजी बुक ऑफ रेकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। पिछले चार साल में वंशिका ने आठ विश्व रिकॉर्ड बना लिए।

पहला रेकॉर्ड 11 अंकों की टेबल महज 39 सैकंड में लिखकर, दूसरा 280 अंकों की टेबल 18 मिनट 4 सैकंड में, तीसरा दोनों हाथों से तीन-तीन अलग-अलग अंकों की टेबल महज एक मिनट से कम समय में बनाकर, चौथा और पांचवां रेकॉर्ड एक ही दिन में कायम किया।

इसमें 12 अंकों की टेबल 41 सैकंड तथा दोनों हाथों से अलग-अलग अंकों की टेबल 46 सैकंड में लिखी, छठा रेकॉर्ड नौ अंकों की टेबल बगैर देखे महज 30 सैकंड में बोलकर तथा सातवां रेकॉर्ड दो अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा बोली गई 50 अंकों की संख्या को एक साथ जोड़-बाकी कर कायम किया।पचेरी उसका नैनिहाल हैं। पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बोहरा की दोहती हैं। वे फिलहाल कोटा रह रहे हैं।  

राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनी पहचान

वंशिका एक बहुत अच्छी मोटिवेशनल स्पीकर भी है, जो कि राष्ट्रीय-अंतर्रांष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में मोटिवेशनल सेशन भी लेती रहीं हैं। वंशिका ने गणित आधारित किताबें भी लिखी हैं जो कि ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इस उपलब्धि के कारण  वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, बॉलीवुड एवम हॉलीवुड अभिनेता एवं डब्लू डब्लू एफ के विश्व चैंपियन ग्रेट खली योग गुरु बाबा रामदेव सहित अन्य वीआईपी लोगों से सम्मानीत हो चुकी हैं।

 

अपनी अद्भुत गणितीय क्षमता से महज 42 सैकंड में छह अरब 31 करोड़ का पहाड़ा सुना चिड़ावा शहर की पिलानी रोड निवासी और कोटा में अध्ययनरत नन्हीं गणितज्ञ वंशिका शर्मा ने फिर से गणित में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर नया विश्व रेकॉर्ड बनाया है।वंशिका इससे पहले भी सात विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है यह उसका आठवां विश्व रिकॉर्ड है। वंशिका के पिता मनोज शर्मा ने कहा कि चिड़ावा सहित राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल कर बेटी ने सीना चौड़ा कर दिया। ये सब कुछ बेटी वंशिका ने अपने जुनून से हासिल किया है।कोटा में 12वीं के साथ आईआईटी की तैयारी कर रही 17 वर्षीय वंशिका ने इस बार 30 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन टेस्ट में रेकार्ड कायम किया। उन्होंने महज 42 सैकंड में छह अरब 31 करोड़ 40 लाख 92 हजार 468 के पहाड़े को उल्टा और सीधा दोनों तरह से बोलकर ओएमजी बुक ऑफ रेकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। पिछले चार साल में वंशिका ने आठ विश्व रिकॉर्ड बना लिए। पहला रेकॉर्ड 11 अंकों की टेबल महज 39 सैकंड में लिखकर, दूसरा 280 अंकों की टेबल 18 मिनट 4 सैकंड में, तीसरा दोनों हाथों से तीन-तीन अलग-अलग अंकों की टेबल महज एक मिनट से कम समय में बनाकर, चौथा और पांचवां रेकॉर्ड एक ही दिन में कायम किया। इसमें 12 अंकों की टेबल 41 सैकंड तथा दोनों हाथों से अलग-अलग अंकों की टेबल 46 सैकंड में लिखी, छठा रेकॉर्ड नौ अंकों की टेबल बगैर देखे महज 30 सैकंड में बोलकर तथा सातवां रेकॉर्ड दो अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा बोली गई 50 अंकों की संख्या को एक साथ जोड़-बाकी कर कायम किया।पचेरी उसका नैनिहाल हैं। पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बोहरा की दोहती हैं। वे फिलहाल कोटा रह रहे हैं।  

 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों की मानें तो वंशिका के दिमाग के दोनों पार्ट एक्टिव हैं। वंशिका दोनों हाथों से एक साथ अलग-अलग अंकों की कैलकुलेशन पलभर में कर देती है जो कि बहुत कठिन होती है। केलकुलेटर और कंप्यूटर एक साथ एक ही अंकों की गणना करते हैं, मगर वंशिका एक साथ दो अलग-अलग अंकों की गणना करने में माहिर है।वंशिका ने पहला रिकॉर्ड 2018 में बनाया था उसके बाद आज तक हर साल एक या दो रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं पिता मनोज शर्मा, माता गायत्री शर्मा ने बताया कि वंशिका पहले ही सात रेकॉर्ड कायम कर चुकी है।आठवां विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिले की चिड़ावा तहसील की लाडली बेटी वंशिका को बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

 

 

 

————————————————Thank You For visit——————————————————-