July 25, 2024

News & jobs

देश विदेश के हिंदी समाचारों सहित नोकरी Jobs देखें।

In Khetri, the administration fined 50 kg of single use plastic by seizing it.

In Khetri, the administration fined 50 kg of single use plastic by seizing it.

खेतड़ी में प्रशासन ने 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर जुर्माना लगाया

खेतड़ी. नगरपालिका खेतड़ी की ओर से शुक्रवार को कस्बे में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पालिकाध्यक्ष गीता देवी व अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने की अगुवाई में पर्यावरण मंत्रालय व जिला कलक्टर झुंझुनूं के निर्देशानुसार नगरपालिका की टीम ने कस्बे से 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जप्त की तथा 25 सौ रुपए जुर्माना राशि वसूल की।

अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि पर्यावरण मंत्रालय व जिला कलेक्टर के निर्देश पर शहर में पालिका की टीमकी ओर से अलग-अलग दुकानों पर छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पालिका की टीमों ने दुकानों से 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। जिन दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन पाई गई उनका चालान कर ढाई हजार रुपए की राशि वसूल की गई।

दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक काम में नहीं लेने की समझाईस की गई है।

परन्तु यदि फिर भी कोई दुकानदार इसका प्रयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ एक सौ रुपए से लेकर 25 हजार रुपयो का जुर्माना लगाया जा सकता है।

टीम में नगेंद्र कुमार, संजना मीणा, नरेश कुमार, संदीप शर्मा, सफाई निरीक्षक सुनील सैनी, फायरमैन लोकेश सिंह, अमीलाल, अनिल कुमार, गौतम चौधरी, मोनिका कुमावत, रुचि शर्मा, मुकेश कुमार, रवि, संतोष, राजू, कैलाश आदि शामिल थे।

वही पालिकाध्यक्ष गीतादेवी सैनी ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आम नागरिक व दुकानदारों से समझाइश की जा रही है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। पॉलीथिन से मनुष्य व जानवरों में हानिकारक बीमारियां होती हैं। इनका उपयोग कर खुल्ले में डालने से गायों व अन्य मवेशियों को भी भारी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन का उपयोग करना आमजन के लिए सही नहीं है। यदि जल्द ही इसका उपयोग बंद नहीं किया गया तो भविष्य में आमजन व पशुओं को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस दौरान नगरपालिका की टीम ने व्यापारियों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील भी की।

khetadee mein prashaasan ne 50 kilo singal yooj plaastik jabt kar jurmaana lagaaya

————————————————Thank You For visit——————————————————-