July 27, 2024

News & jobs

देश विदेश के हिंदी समाचारों सहित नोकरी Jobs देखें।

Jan Aakrosh Yatra: BJP workers welcomed, discussed about the failures of the Congress government.

Jan Aakrosh Yatra: BJP workers welcomed, discussed about the failures of the Congress government.

जन आक्रोश यात्रा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर की चर्चा।

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि राजस्थान में 4 साल की कांग्रेस सरकार निराशाजनक रही

जन आक्रोश यात्रा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर की चर्चा।
मण्ड्रेला कांग्रेस सरकार के कुशासन व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा रथ शुक्रवार को मण्ड्रेला व मण्ड्रेला ग्रामीण मंडल के विभित्र गांवो में पहुंची।
जहां ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया।भाजपा संगठन को मजबूत करने और 2023 में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा रथ पर आमजन ने जगह-जगह फूल बरसाए तथा भाजपा नेताओं को साफा,शॉल व मालाएं पहनाकर स्वागत किया।महिलाओं ने रथ का तिलक लगाकर स्वागत किया।
हर गली में मोदी व भाजपा के जिंदाबाद के नारे लगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि राजस्थान में 4 साल की कांग्रेस सरकार निराशाजनक रही है।सरकार के कार्यकाल में लोगों के काम नहीं हुए और अपराध बढ़े हैं। गहलोत अपनी सरकार बचाने में लगे हुए हैं और दूसरी और व्यवस्थाओं से लोग जूझ रहे हैं। राहुल गांधी ने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की थी लेकिन आज तक प्रदेश सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाई है।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत ही सराहनीय काम किए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के राज में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। दिनदहाड़े गोलियां चल जाती हैं और हत्या हो जाती हैं।दिनों दिन घटनाएं बढ़ती ही जा रही है,जो राजस्थान प्रदेश वासियों के लिए एक चिंता का विषय है।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया सहित भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा जनाक्रोश रथयात्रा से जोड़ने और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर आमजन को अवगत करवाया।
यात्रा मण्ड्रेला होते हुए नालवा,लांबा, गोविंदपुरा,जखोड़ा, धतरवाला व बुडानिया पहुची।
इस अवसर पर यात्रा प्रभारी नरेश शर्मा,यात्रा संयोजक दिलीप स्वामी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज आलाडिया,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण,ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री किशोरी लाल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज व्यास, बीडीसी राजेंद नेहरा,सुनील पुनिया व सुभाष योगी, दुर्गा हटवाल,निर्मला मिश्रा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

————————————————Thank You For visit——————————————————-