July 24, 2024

News & jobs

देश विदेश के हिंदी समाचारों सहित नोकरी Jobs देखें।

mandrella pu;is thana

Two sides of Jakhada got mutual case registered

दहेज के लिए बदनगढ की एक युवती को स्त्रीधन हड़पकर घर से निकाला

दहेज के लिए बदनगढ की एक युवती को स्त्रीधन हड़पकर घर से निकाला

For dowry, a girl from Badangarh was thrown out of the house after grabbing her stridhan

mandrella pu;is thana
For dowry, a girl from Badangarh was thrown out of the house after grabbing her stridhan

 

दहेज के लिए स्त्रीधन हड़पकर घर से निकाला
मण्ड्रेला क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदनगढ की एक युवती ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर स्त्रीधन हड़पकर घर से निकालने का मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि महादेव कॉलोनी पिलानी हाल बदनगढ निवासी अनिता देवी ने रिपोर्ट दी कि मई 2015 में उसका विवाह महादेव कॉलोनी बाईपास रोड पिलानी निवासी प्रेम कुमार पुत्र मुरारीलाल सैनी के साथ हिन्दू रीति रिवाज से उसके पिता मनोहर लाल सैनी के घर गांव बदनगढ मे हुआ था।

विवाह में उसके परिजनों ने हैसियत से भी अच्छा दान दहेज दिया था।

लेकिन विवाह के पश्चात अगले दिन से ही पीड़िता के पति प्रेम कुमार सैनी सहित सास इन्द्रा देवी, ससुर मुरारी लाल सैनी, देवर महेन्द्र व सज्जन दहेज को लेकर उसे परेशान करने लगे।

रिश्तेदारों के कई बार समझाई के बाद भी 07.09.2016 को एक मोटर साईकिल व एक लाख 51 हजार रुपए की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट कर उसका सम्पूर्ण स्त्रीधन हड़पकर धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

 

 

 

————————————————Thank You For visit——————————————————-