July 27, 2024

News & jobs

देश विदेश के हिंदी समाचारों सहित नोकरी Jobs देखें।

Lado on a mare in Badangarh: Bindori of Lado was taken out by sitting on a mare, bride jumps happily

Lado on a mare in Badangarh: Bindori of Lado was taken out by sitting on a mare, bride jumps happily

बदनगढ़ में घोड़ी पर लाडो : घोड़ी पर बैठाकर निकाली लाडो की बिंदौरी, खुशी से झुमी दुल्हन 

शेखावाटी में बदल रही है सोच, बेटियों को मिल रहा है सम्मान अधिकार

घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदौरी, दादी ने भी किया डांस
बदनगढ़
 शेखावाटी में सोच बदल रही है। बेटियों को सम्मान अधिकार मिल रहा है। चाहे बेटियों के जन्म पर कुआं पूजन हो या फिर शादी में बेटियों को बिंदोरी निकालना हो।
दोनों की परम्पराओ को समाज में पहले बेटो के लिये ही माना जाता था। लेकिन बेटियों को सम्मान अधिकार मिले, इसकी पहल शुरू हुई तथा इसके बाद से समाज को संदेश देने के लिये कई लोग आगे आने लगे।
इसी तरह अब ग्राम पंचायत बदनगढ़ में भी शिवानी शर्मा की घोड़ी पर बैठाकर बिंदोरी निकाली गई है।
लाडो शिवानी को घोड़ी पर बैठा देखकर उनकी दादी भी खुद को नहीं रोक पायी।
अपनी पोती शिवानी शर्मा को घोड़ी पर बैठाकर 80 वर्षीय दादी जमकर डांस किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय मे बेटा-बेटी एक समान है। शिवानी के पिता रामस्वरूप शर्मा और माँ सरोज देवी ने कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। इस दौरान विद्याधर शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, सीताराम शर्मा, रविंद्र, हिमांशु, सुभाष, सुरेंद्र, राजेश, अजय, करण सहित परिवारजन व ग्रामीण मौजूद रहे।

बदनगढ़ में घोड़ी पर लाडो : घोड़ी पर बैठाकर निकाली लाडो की बिंदौरी, खुशी से झुमी दुल्हन 

————————————————Thank You For visit——————————————————-