July 24, 2024

News & jobs

देश विदेश के हिंदी समाचारों सहित नोकरी Jobs देखें।

Special lecture on women empowerment organized in Government College Mandrella

Special lecture on women empowerment organized in Government College Mandrella

राजकीय महाविद्यालय मण्ड्रेला में महिला सशक्तिकरण पर विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन

राजकीय महाविद्यालय मण्ड्रेला में महिला सशक्तिकरण पर विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन

Special lecture on women empowerment organized in Government College Mandrella

 

राजकीय महाविद्यालय मण्ड्रेला में महिला सशक्तिकरण पर विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन Special lecture on women empowerment organized in Government College Mandrella

राजकीय महाविद्यालय मण्ड्रेला में महिला सशक्तिकरण पर विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन

मंड्रेला राजकीय महाविद्यालय मण्ड्रेला में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती डाॅ.स्नेह शर्मा (नेचरोपैथिस्ट) थी।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ.प्रीति शर्मा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ.स्नेह शर्मा ने छात्राओं के समक्ष महत्वपूर्ण विषय महिला सशक्तिकरण,समस्याएं,समाधान एवं संभावनाएं पर अपने विचार साझा किए।उन्होंने देश में महिलाओं की वर्तमान दशा एवं महिला-सशक्तिकरण की आगामी दिशा के विषय में चर्चा की।उन्होंने छात्राओं से कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित न रखें उसका मनन व गुणन करें। अपने हुनर में पारंगत होकर आत्मनिर्भर बनें। साथ ही छात्राओं से यह भी कहा कि अकेलेपन व मानसिक अवसाद से उभरने के लिए माता-पिता एवं अध्यापकगण से संवाद करें। अपने जीवन के एम्पायर के रूप में माता-पिता एवं अध्यापक को समझे और उनके संकेतों, इशारों व सीख को शिरोधार्य कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें।डाॅ.स्नेह ने
सभी विषयों पर छात्राओ को सहज व सजग रहने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ.प्रीति शर्मा ने विस्तार से महिलाओ के अधिकार व कर्तव्य के बारे मे बताया। उन्होंने कहा कहा कि आज भारत में महिला सशक्तिकरण निर्णायक दौर में पहुंच चुका है।प्राचार्य डाॅ.प्रीति ने कहा किसी भी समाज को सभ्य समाज का दर्जा तब तक नहीं प्राप्त होता,जब तक उस समाज की नारी का सशक्तिकरण न हो,जब तक उस समाज में नारी को समान अधिकार न हो। उन्होंने कहा हर युग में भारत में ऐसे संतों का अवतरण हुआ,जिन्होंने प्रखरता के साथ नारी सशक्तिकरण की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ.सुशील कुमार शर्मा ने किया।

डाॅ.तरूणा ने आए हुए सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

 

 

 

 

 

————————————————Thank You For visit——————————————————-