July 27, 2024

News & jobs

देश विदेश के हिंदी समाचारों सहित नोकरी Jobs देखें।

Consecration of idol with Kalash Yatra at Sri Sankat Haran Char Maruva Balaji Dham Temple

श्री संकट हरण चार मरुवा बालाजी धाम मंदिर में कलश यात्रा के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

कलश यात्रा के साथ हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, भंडारे का आयोजन

मण्ड्रेला कस्बे के वार्ड 21 श्याम मंदिर के पास स्थित हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी महाराज की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किए गए।

कस्बे के वार्ड 21 स्थित प्राचीन श्री संकट हरण चार मरुवा बालाजी धाम मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुदयाल शास्त्री व अशोक शास्त्री की अगुवाई में पंडितों ने मुख्य यजमान मुंबई प्रवासी मदन सिंह व सावित्री कंवर,सज्जन सिंह व सुनीता कंवर को पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बालाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई।

इस अवसर पर मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली का उद्धोंष से गूंज उठा।

श्रद्धालु ने हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर सुख,शांति व समृद्धि की कामना की गई।इससे पूर्व

महिलाओं ने श्याम मंदिर से शीतला चौक, मुख्य बाजार,गुमान पार्क,पुराना बस स्टैंड सहित कस्बे के मुख्य मार्गो से विशाल कलश एवं निशान यात्रा निकाली गई।

धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

इससे पूर्व बुधवार की रात्रि को मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सरपंच कुलदीप सिंह शेखावत,ग्राम विकास अधिकारी पवन गढ़वाल,शंकर शरण पोलिवाल, सुशील रुंगटा,दिनेश शर्मा,रामसिंह कुमावत,राजू भाटी,महेश तुलस्यान,बनवारी कुमावत,लाला रुंगटा, रघुवीर कुमावत,प्रकाश टेलर,विनोद शर्मा,ओमप्रकाश सोनी,रामाकांत पुरोहित,मुकेश गुर्जर, रामनिवास,विकास मोदी,ओमप्रकाश वर्मा, दीपेंद्र सिंह शेखावत आदि मौजूद थे।

वीडियो यहा देखें पसंद आए तो
plz share,like,comment and subscribe my channel

👇👇👇👇👇👇👇

Consecration of idol with Kalash Yatra at Sri Sankat Haran Char Maruva Balaji Dham Temple

————————————————Thank You For visit——————————————————-