July 27, 2024

News & jobs

देश विदेश के हिंदी समाचारों सहित नोकरी Jobs देखें।

Women take out Kalash Yatra in Nandrampura on Hanuman ji's birth anniversary

हनुमान जी जन्मोत्सव पर नंदरामपुरा में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Women take out Kalash Yatra in Nandrampura on Hanuman ji’s birth anniversary

हनुमान जी जन्मोत्सव पर नंदरामपुरा में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Women take out Kalash Yatra in Nandrampura on Hanuman ji’s birth anniversary

 

हनुमान जी जन्मोत्सव पर नंदरामपुरा में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भंडारे का आयोजन

मण्ड्रेला हनुमान जी जन्मोत्सव व बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस पर ग्राम पंचायत तिगियास के गांव नंदरामपुरा में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हुए।

श्री बालाजी सेवा समिति नंदरामपुरा के अध्यक्ष सरदार सिंह ने बताया कि हनुमान जयंती व मूर्ति स्थापना दिवस पर बुधवार की सुबह गांव में महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई।इस मौके पर राम दरबार,राधा कृष्ण सहित दुर्गा माता की झांकी निकाली गई।

श्रद्धालु यात्रा में डीजे पर नाचते गाते जय श्री राम के नारों के साथ गांव के रास्तों से कलश यात्रा निकाली।

रात्रि को बालाजी मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया जिसमे हरियाणा के गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

गुरुवार की सुबह मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।इस मौके पर फूलाराम, कपिल,गिरधारी,दीपचंद, बलवीर,जयसिंह, विजेंद्र, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

————————————————Thank You For visit——————————————————-